टेड़ेसरा में विभिन्न लोकार्पण एवं भूमिपूजन में प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत को किया आमंत्रित :

त्वरित खबरे :

23 मार्च 2023

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत से सौजन्य मुलाकात किया।प्रभारी मंत्री जी को ग्राम पंचायत टेड़ेसरा में विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यों के लिए शामिल होने का आमंत्रण किया गया।इस दौरन खुज्जी विधानसभा पूर्व विधायक व राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भोलाराम साहू,भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव, देव लाल साहू पूर्व सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि ग्राम टेडेसरा, राम गुलाल घावड़े सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पांगरी खुर्द, सोनू साहू रायपुर ,रूपेंद्र साहू राजनांदगांव जिला साहू संघ मीडिया प्रभारी सह संयोजक ने सौजन्य मुलाकात किया। यह जानकारी रूपेंद्र साहू मिडिया प्रभारी ने दी।