छुरिया:-माला आजीविका संकुल संगठन द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन आमसभा कार्यक्रम मे अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुई, माला अजीविका महिला समूह द्वारा जनपद पंचायत अध्यक्ष का फूल माला गुलाल से जोरदार स्वागत किया गया,जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने महिला समुह द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की श्रीमती वैष्णव ने कहा कि निश्चित रूप से आज महिलाएँ सशक्त बनकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ रही है। आज महिलाएं पुरूषों के बराबर ही नहीं बल्कि उनसे कहीं आगे हैं। वैसे तो महिलाएं स्वयं काफी सशक्त व मजबूत हैं, लेकिन आज के इस वार्षिक अधिवेशन (आमसभा) कार्यक्रम से महिलाओं में और जागरूकता आएगी उनका आत्मविश्वास और दुगुना होगा। श्रीमती वैष्णव ने कहा कि यदि एक बालिका पढ़ लिख लेती है तो वह अपने परिवार का ही नहीं संपूर्ण समाज का भला करती है। आज हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं, लेकिन चुनौती को स्वीकार कर उससे आगे बढाने के लिए महिला एवं पुरूष की बराबर की भागीदारी है। आज हम सभी को महिलाओं के प्रति समाज में अच्छी सोच बनाने के लिए आवश्यक है, आज हम सभी को महिलाओं की सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। आज राष्ट्र निर्माण मे नारी शक्ति का विशेष योगदान रहा है, हमारे देश में आदिकाल से ही नारी शक्ति को पूजनीय माना गया है।
भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया हैजनपद पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होती हैं श्री मति वैष्णव ने बालीबाल खिलाड़ी अनुरीमा सिन्हा की उदाहरण देते हुए कहा कि एक एक्सिडेंट में उनका एक पैर खो जाने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नही हारी और प्रथम विकलांग महिला बनी जो की माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का साहस दिखाया और हम जैसी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी और यही आत्मविश्वास हमे जीवन में आगे बढ़ने के लिए हर क्षेत्र में प्रोत्साहित करता है. यही नहीं, वो अपने परिवार और बच्चे के भविष्य के लिए बेहतर विकल्प ढूंढने और निर्णय लेने में सक्षम होती हैं. श्रीमती वैष्णव ने माला आजिविका महिला संगठन को आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही निरंतर इसी तरह से कार्य क्षेत्र मे आगे बढने के लिए प्रेरित किये.उक्त कार्यक्रम मेजिला महामंत्री श्री रविन्द्र कुमार वैष्णव जिला पंचायत सभापति ललिता कवर जनपद सदस्य मीना पुजेरी जनपद पंचायत छुरिया सी.ओ. ओझा, एडिशनल सीईओ कंवर, धनंजय गजीर, विहान महिला समूह के अध्यक्ष व सचिव समेत माला आजीविका संकुल संगठन छुरिया सभी की महिलाए़ं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे..