छुरिया - नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए भारत सरकार की नीतियों के तहत 38वीं वाहिनी भा.ति.सी. पुलिस बल के श्री श्रीपाल (सेनानी) के मार्गदर्शन में भा.लि.सी. पुलिस बल द्वारा ग्रामीण ईलाको की जनता में सुरक्षा की भावना सुदृढ करने व स्थानीय जनता के कल्याण के लिए 38वीं वाहिनी की द समवाय जोब द्वारा मंगलवार को ग्राम बखरुटोला में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के तहत् ग्राम पंचायत बखरुटोला के ग्राम बखरुटोला में शास० मा० शाला एवं पूर्व मा० शाला में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं को क्रिकेट बैट, क्रिकेट स्टम्प, क्रिकेट टेनिस बॉल, बैडमिन्टन रैकेट, बैडमिन्टन नैट, बैडमिन्टन शटल कॉर्क, फुटबाल, कैरम बोर्ड, वॉलीबाल एवं वॉलीबाल नैट आदि सामग्री वितरित की गई एवं बल के जवानो द्वारा ग्रामीणों के लिए जलपान एवं स्कूल के बच्चो को टॉफी, बिस्किट वितरित किये गये तथा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नरेश कुमार लेघा (स० से० / जीडी), नि/जीडी मनोज बेहेरा, तथा ग्राम पंचायत बखरुटोला के संरपच श्री दीपक सिंह राजपूत एवं शिक्षक श्री सदाशिव सलामे. शिक्षक गरीब दास मानिकपुरी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा हिमवीर उपस्थित थे। श्री नरेश कुमार लेघा (सहायक सेनानी / जीडी) द्वारा ग्राम वासियों को स्वच्छता, शिक्षा, सरकार की योजनाओं तथा विद्यालय में पढने वाले छात्र-छात्राओं को कैरियर काउंसिलिंग के विषय में तथा खेलों के महत्व के बारे में एवं स्वस्थ रहने सम्बन्धी जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में कुल 403 छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहें।
38वीं वाहिनी द्वारा समय-समय पर स्थानीय जनता को मुख्य धारा में शामिल करने तथा जन कल्याण हेतु अपने कार्य क्षेत्र में सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं जिससे स्थानीय जनता प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होने के साथ-साथ ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है। 38वीं वाहिनी, भा०ति०सी०पुलिस बल द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा जिससे अधिक से अधिक स्थानीय जनता को लाभान्वित एवं मुख्य धारा में शामिल किया जा सके।