कुमरदा मे पुलिस चौकी खोलने की जररूत- गीता घासी साहू :

त्वरित खबरे : ग्रामीणों ने रखी मांंग :

22 मार्च 2023

कुमरदा। कुमरदा में पुलिस चौकी खोलने के लिए ग्रामवासी एवं समस्त क्षेत्रावासियों के मांग पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पदमश्री तंवर जी को पंचायत प्रस्ताव एवं आवेदन दिया गया। ग्राम कुमरदा तहसील - छुरिया जिला - राजनांदगाव के दक्षिण भाग डोंगरगाव,अम्बागढ़ चौकी मुख्य मार्ग में स्थित प्रमुख ग्राम है,यहाँ की जनसंख्या लगभग 2000 होने के साथ - साथ अनेक शासकीय कार्यालय मौजूद है ,आने वाले दिनों में तहसील कार्यालय भी खुलना है। ग्राम में असामाजिक तत्वों के बढ़ते अपराधिकरण तथा अवैध शराब सट्टा जुआ जैसे प्रकरणो के रोकथाम हेतु पुलिस चौकी का नितांत आवश्यक है ऐसे में यदि पुलिस चौकी का स्थापना हो जाने से आसामाजिक,अपराध कार्यो में बंदिश लगेगी। ग्राम पंचायत कुमरदा के सरपंच दिनेश ठाकुर,उपसरपंच गंसुराम कोलियारे,ग्राम पटेल कांतिलाल साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, नुनकरण भुआरया, किशन सिंह साहू,नवीन साहू,मनोज मंडल और अंचल के आस पास के लोग आवेदन देने गये हुए थे।