समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण : राजकुमारी सिन्हा

त्वरित ख़बरें/छुरिया से टेमन बोरकर की रिपोर्ट

छुरिया: जनपद भवन में माला संगठन द्वारा आयोजित आमसभा कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया श्रीमती राजकुमारी सिन्हा उपस्थित हुई,

श्रीमती सिन्हा ने कहा समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है महिलाएं सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी है।राजकुमारी सिन्हा ने जनपद पंचायत के सभागार में माला संगठन द्वारा आयोजित आमसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बेहतरी के लिए राज्य शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। राज्य में महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त किए जाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ महिला कोष द्वारा महिला स्व सहायता समूहों को आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। 


 लगातार गांव मे महिला समुह द्वारा आमसभा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां महिला समुह द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्य किये जा रहे जो बेहद प्रशंसनीय है, आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि हमारी माताएं बहनें आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर है....


कार्यक्षेत्र मे महिलाओं की भागीदारी ने लाखों परिवारों को गरीबी से बाहर निकालने और रोजगार पैदा करने में मदद की है...