परत दर परत खुलती जा रही है भाजपाइयों की लूट की कहानी :- राहुल तिवारी

त्वरित ख़बरें - मुज़्ज़म्मिल खान की रिपोर्ट

जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि जिस प्रकार लगातार अखबार के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के ऊपर नौकरी लगाने के नाम पर लूट के आरोप लगते जा रहे हैं इससे सिद्ध होता है लगातार 15 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी के सरकार में पूरे प्रदेश में जनता के पैसा लूटने के लिए इनका गिरोह सक्रिय था जिसके सरगना प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह जी थे। शायद इसीलिए मुख्यमंत्री रहते डॉ रमन सिंह जी को अपने कार्यकर्ताओं से कहना पड़ा था कि वह गलत काम करना, वसूली करना बंद कर दें तो वह सत्ता में वापस आ सकते हैं। वर्तमान में राजनांदगांव मोतीपुर निवासी शिवकुमार सिन्हा ने उसके बेटे और भांजे को नौकरी लगाने का झांसा देकर 8 - 9 वर्ष पूर्व 2014-15 के दौरान सरकारी शक्कर कारखाने या परिवहन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 20 लाख रुपए लेने की शिकायत पुलिस चौकी चिखली में की है। मुख्य आरोपी के ऊपर 420 का मामला भी दर्ज किया गया है। उक्त मामले में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमडी ठाकुर का नाम आना संदेहास्पद है। राजनांदगांव जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी ने उक्त मामले की पुलिस प्रशासन से गहराई से जांच की मांग कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कराने की बात कही है। इसके पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं राजनांदगांव जिला पंचायत के अध्यक्ष पति एवं एक भाजपा नेता का नाम भी नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेने के लिए आ चुका है। अपनी पार्टी की फजीहत होने से बचाने के लिए मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल में भाजपा नेताओं द्वारा प्रार्थी को समझाकर थाने से केस वापस लिया गया था।