18 मार्च 2023
राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी की बूथ शक्तिकरण योजना अंतर्गत तोरंकट्टा शक्ति केंद्र की बैठक ग्राम जंगलेसर में मंडल महामंत्री मनोज साहू एवं विस्तारक कृष्णा साहू के उपस्थिति में शक्ति केंद्र के प्रत्येक बूथ की कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आहूत किया गया जिसमें सर्वप्रथम शक्ति केंद्र के प्रभारी रमेश चंद्राकर द्वारा महामहिम राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मे जी की राष्ट्र के नाम अभिभाषण का वाचन किया गया तत्पश्चात बैठक में बूथ को हम सब कैसे मजबूत करें इसके संबंध विस्तृत जानकारी कृष्णा साहू द्वारा दिया गया और प्रत्येक बूथों में आगामी 17 से 27 तारीख तक बूथ कमेटी की गठन के संबंध में विस्तृत जानकारी लिया गया जिसमें प्रमुख रूप वरिष्ठ श्री रामेश्वर चंद्राकर जी राधे चरण साहू जी शक्ति केंद्र सहसंयोजक लोकेश सेन बूथ अध्यक्ष सौरभ साहू, केवल साहू, अशोक साहू, भूषण साहू, खिलावन साहू, इदरमन साहू, रमेश साहू एवं बूथ की कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।