निगम टी.एल. की बैठक में आयुक्त ने कार्यो में गति लाने के दिये निर्देश :

त्वरित खबरे :

18 मार्च 2023

राजनांदगांव । नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने आज नगर निगम सभाकक्ष में अधिकारियों व कर्मचारियों की टाईम लिमिट (समय सीमा) की बैठक लेकर विभागवार समीक्षा की एवं शासन की योजनाओं सहित शहर में चल रहे कार्यो की प्रगति की जानकारी लेकर कार्य में गति लाकर समय सीमा में संपादित करने के निर्देश दिये। उन्हांेने कहा कि नागरिकों की समस्या का प्राथमिकता के साथ निराकरण करे।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने निर्माण कार्यो की समीक्षा में वार्डो में चल रहे कार्यो की जानकारी लेकर कहा कि सभी उप अभियंता प्रतिदिन अपने अपने प्रभारित वार्ड में कार्यो की मानिटरिंग करे, अप्रारंभ कार्य प्रारंभ कराये, कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। डामरीकरण के लिये तैयारी करना सुनिश्चित करे, ताकि सभी सडकों का डामरीकरण हो सके। उन्हांेने कहा कि ठीक तरह से कार्य करने के लिये लगभग तीन माह का समय है, इस तीन माह में सभी कार्य सम्पादित किया जाना है, तीन माह उपरांत बारीश में निर्माण कार्यो में परेशानी उत्पन्न होगी। मुख्यमंत्री घोषणा एवं योजनाओं के कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करे। उन्होंने जल विभाग की समीक्षा में कहा कि अमृत मिशन के शेष कार्य पूर्ण करे, टेस्टींग के पूर्व  संबंधित क्षेत्र के लोगों को सूचित करे, नल कनेक्शन के लिये, पार्षदो से सम्पर्क कर शेष कनेक्शन पूर्ण करे। उन्होंने कहा कि पेयजल संबंधी समस्त आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करे, पाईप लाईन लिकेज व कम पानी आने की शिकायत का अतिशीघ्र निराकरण करे। ताकि ग्रीष्म ऋ़तु में सूचारू रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने सस्ती दवा योजना के संबध्ंा में जानकारी लेते हुये धनवंतरी मेडिकल स्टोर में दवा उपलब्धता एवं बिक्री की जानकारी ली और दवा की उपलब्धता व बिक्री बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गर्मी से बचाव के लिये कीट तैयार करे, जिसमें ग्रीष्मऋतु होने वाली बीमारी से बचने आवश्यक दवा उपलब्ध हो। मितान योजना के संबंध में उन्होंने प्रगति की जानकारी ली, उन्होंने कहा कि वार्डवार शिविर लगावे, जिससे नागरिकों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत चल रहे चारों मोबाईल मेडिकल यूनिट का वार्डो मंे नियमित संचालन की जानकारी ली तथा आगामी माह में चलने वाली लू से बचाव के संबंध में लोगों को जानकारी देवे एवं आवश्यक दवाई देना सुनिश्चित करे। आंगनबाडी केन्द्रों में भी एमएमयू की टीम लगावे। गो धन न्याय योजना के संबंध में उन्हांेने कहा कि प्रभारी अधिकारी गोबर खरीदी, गोबर से खाद निर्माण के कार्य में गति लावे। इसके अलावा गोठाान निर्माण कार्य में प्रगति लाकर कार्य समय सीमा में संपादित करने के निर्देश दिये।  

प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को किस्त की राशि समय पर उपलब्ध कराये। ए.एच.पी. के तहत बने आवासों में नियमानुसार व्यवस्थापन कर आबंटन की प्रक्रिया करे। ए.एच.पी. के शेष यूनिट प्रारंभ कराये, कार्य की धीमी गति पर संबंधितों को नोटिस जारी करे। इसके अलावा मोर मकान मोर आस के तहत शेष लोगों को योजना का लाभ देने कार्यवाही करे। भवन अनुज्ञा समय सीमा में देवे। इसी प्रकार भवन पूर्णता के प्रकरणों का भी समय सीमा में निराकरण करे। भवन अनुज्ञा उपरांत उसकी जानकारी राजस्व विभाग को उपलब्ध कराये। जिससे सम्पतिकर व जलकर का निर्धारण कर वसूली किया जासके। उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के निर्देश दिये, नागरिकों एवं पार्षदों की शिकायतो का त्वरित निराकरण करे। बैठक में उपायुक्त  सुनील अग्रहरि, कार्यपालन अभियंता  यू.के.रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता  कामना ंिसह यादव, सहायक अभियंता  प्रणय मेश्राम व  दीपक अग्रवाल, प्र.सहायक अभियंता  संदीप तिवारी, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक  अशोक चौबे सहित सभी विभागीय प्रमुख उपस्थित थे।