18 मार्च 2023
राजनंादगांव । नगर निगम आयुक्त डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में पूर्व डिमाण्ड एवं वर्तमान डिमाण्ड के विरूद्ध राजस्व वसूली के निर्देश दिये, जिससे वित्तीय वर्ष समाप्ति के माह अंत तक सतप्रतिशत वसूली की जा सके।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बैठक में गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष मंे मांग एवं वसूली की जानकारी लेते हुये कहा कि इस वर्ष दोनों में वृद्धि हुई है, लेकिन मांग की तुलना में वसूली नहीं हो पा रही है, वसूली में वृद्धि करते हुये माह अंत तक सत प्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह वसूली की समीक्षा की जा रही है, इसके बावजूद वसूली में अपेक्षाकृत वृद्धि नहीं हो पा रही है, कुछ वार्डो की वसूली अच्छी हो रही है किन्तु कुछ वार्डोे की वसूली कम है जिसमें तेजी लावे। उन्होंने समस्त सहायक राजस्व निरीक्षकों से कहा कि वे अपने अपने प्रभारित वार्ड के राजस्व उप निरीक्षकों से प्रतिदिन प्रातः डिमाण्ड की जानकारी लेवे एवं शाम को डिमाण्ड के विरूद्ध वसूली की समीक्षा करे। साथ ही बडे बकायादारों के पास स्वयं जाकर वसूली करना सुनिश्चित करे। वसूली में लापरवाही पर संबंधित उप निरीक्षक के विरूद्ध कार्यवाही करने राजस्व अधिकारी को अवगत कराये। उन्होंने राजस्व उप निरीक्षकों से कहा कि वसूली में किसी भी प्रकार की परेशानी या अन्य कोई परेशानी होने पर अपने सहायक राजस्व निरीक्षक को जानकारी देवे।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि होली के पश्चात राजस्व करों का भुगतान करने वाले करदाताओं से सम्पर्क कर वसूली करना सुनिश्चित करे। शनिवार एवं रविवार अवकाश के दिनों में भी घर घर जाकर एवं कार्यालय में वसूली करना सुनिश्चित करे। उन्हांेने राजस्व अधिकारी सुनील अग्रहरि से कहा कि प्रतिदिन वसूली की जानकारी लेवे, कम वसूली व लापरवाही पर संबधित के विरूद्ध कार्यवाही करे। राजस्व अधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया कि बडे बकायादारों एवं दुकानदारों से सम्पर्क कर वसूली की जा रही है। करों का भुगतान नहीं करने पर नल विच्छेदन, सील बंदी भी की जा रही है, साथ ही कुर्की के लिये धारा 174 के तहत अंतिम नोटिस जारी किया गया है।
आयुक्त डॉ चतुर्वेदी ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति का अंतिम माह है, शासन लक्ष्य के अनुरूप वसूली किया जाना है, इसलिये सभी जी जान लगाकर वसूली करना सुनिश्चित करे, वसूली में किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने सभी बकायादारों से अपील करते हुये कहा है कि अपने सभी बकाया करों का भुगतान कर अधिभार से बचे। बैठक में समस्त राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।