निर्वाचन के लिए अधिग्रहित वाहनों के किराया राशि तीन दिवस के भीतर कर सकते हैं प्राप्त :

त्वरित खबरे :

18 मार्च 2023

राजनांदगांव । विधानसभा निर्वाचन 2018 एवं लोकसभा निर्वाचन 2019 में अधिग्रहित वाहनों की किराया राशि जिन वाहन मालिकों द्वारा प्राप्त नहीं किया गया है, पह वाहन मालिक तीन दिवस के भीतर वाहन से संबंधित सभी दस्तावेजों के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 28 में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते है। वाहन मालिक के उपस्थित नहीं होने की स्थित में वाहन किराए की राशि शासन के खाता में समर्पित कर दी जाएगी।