राजनांदगांव।खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में जारी कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर है । तक़रीबन डेढ़ माह से अनवरत जारी हाथ जोड़ो यात्रा गुरूवार को ग्राम मेटेपार से प्रारंभ होकर लुढकाबोड , रामतराई ,पथराटोला, सोनवानीटोला , कुहिकला , कुहीखुर्द , खपराभाट, आलिवारा ,फगड़ूटोला, जयसिंगटोला ,लुलिकसा होते हुए गैंदाटोला पहुंची। विधायक प्रतिनिधि व किसान नेता चंदू साहू के साथ कांग्रेसी पदाधिकारी - कार्यकर्ताओं के कारवाँ ने गांवों के खेत-गली, चौक-चौराहों से गुजरते हुए लोगों से मेल-मुलाकात कर यात्रा के उद्देश्य और कांग्रेस सरकार के कामों के संदर्भ में चर्चा की और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी जी द्वारा कही बातों को जन जन तक पहुंचाया।
खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्रीमती छन्नी साहू संगठन के साथ पदयात्रा में शामिल हो रही हैं लेकिन गुरूवार को विधानसभा सत्र की वजह से वो यात्रा में मौजूद नहीं रहीं। क्षेत्र के कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता इस दौरान लोगों घरों में जा कर यात्रा का उद्देश्य समझा रहे हैं ।
विधायक प्रतिनिधि चंदू साहू ने यात्रा के दौरान कहा कि – कांग्रेस राजनीति के उन सूत्रों पर काम करती है जिनमें जनसेवा ही अंतिम लक्ष्य है। हम सदैव लोगों के बीच मौजूद रहकर उनके सुख – दु:ख में सहभागी बनने का हर संभव प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि – शायद ही भारत में इतनी बड़ी पदयात्रा कभी हुई जितनी राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा है। हम भी आप सभी के बीच इसी यात्रा के तर्ज पर पहुंचकर हाथ से हाथ जोड़कर विकास और विश्वास की कड़ी बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
कांग्रेस के प्रवक्ता राहुल तिवारी ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि मौजूदा समय में विकास, विश्वास और न्याय ये तीन ही पहलु हैं जिनके सहारे समाज, प्रदेश और देश का भला किया जा सकता है। कुछ तत्व हैं जो इसमें विघ्न डालने की लगातार कोशिशें कर रहे हैं। वे षड़यंत्र रचते हैं, लोगों को भ्रमित करते हैं ऐसे लोगों से समाज और विकास को क्षति से बचाने के लिए हम गांधीवादी विचारधारा के साथ आपके बीच पहुंचकर भारतीय संस्कृति के मूल सिद्धांतों की बात कर रहे हैं।
राहुल ने कहा कि विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास की माला में मोती पिरोई है । उन्होंने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। बिजली के नए सब स्टेशन, स्थापित सब स्टेशनों की विद्युत आपूर्ति में बढ़ोतरी, भवनों के निर्माण, मूलभूत आवश्यकताएं पूरी करने तेजी से काम करने सहित सभी मांगों पर उचित कार्य किया है।
यात्रा के दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रकाश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जहाँ एक ओर भाजपा पूरे देश में अराजकता फ़ैलाने का काम कर रही है वहीँ कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत घर घर तक पहुँच के भाईचारे के लड़ी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने पिछले चार वर्षों के विकास से ये साबित कर दिया है कि अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया गया सभी काम सफल होता है।
गुरूवार की हाथ जोड़ो यात्रा में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि प्रकाश शर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू, महिला ब्लाक कांग्रेश अध्यक्ष शैलेन्द्री सिन्हा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जयपाल यादव, दिनेश साहू, उत्तम सोनी, डिमेश हिरवानी, वाशु देव साहू, गोपाल साहू, भारत साहू महत चंद्रवंशी प्रभु चंद्रवंशी दुलचंद साहू राजू राजपूत, भीखम देवांगन, तुलेश साहू, आरिफ खान, जयपाल यादव, शिवेंद्र साहू, विक्रम चंद्रवंशी, राजील कुरैशी, दिनेश कुमार, मदन साहू, महेंद्र साहू, गंगा राम साहू, सुदामा साहू, धनेश साहू, भारत लाल साहू, गणेश राम सिदार,यमुना साहू,के साथ साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें।
-------------------------------------------------------------------------------------