17 मार्च 2023
राजनांदगांव।आदर्श ग्राम सुरगी पं. शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसन्धान केंद्र, सुरगी, राजनांदगांव द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर के अन्तर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलेंटियर्स द्वारा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत कार्यालय, चौक चौराहे,सड़क तथा हॉस्पिटल व तलाब के किनारों को साफ़ सफ़ाई कर गाँव वालों को साफ़ सफ़ाई के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया ।