राजनांदगांव: किसानों को समृद्ध करने की दिशा में बेहतर से बेहतर कार्य हो सके उसके लिए छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है जिसका परिणाम भी किसानों के चेहरे की मुस्कान को देखने से मिलता है। वही दूसरी राजनांदगांव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान भी लगातार किसानों के मुद्दो पर साथ खड़े रहते हैं धान खरीदी के बोनस की राशि का वितरण हो या किसानों को उपलब्ध कराए जाने वाला धान खरीदी, बोनस, बीज खाद और उर्वरा हो वो लगातार प्रयास कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ तब खुशहाल होगा जब उस प्रदेश के अन्नदाता किसानों का विकास होगा और उनके चेहरे में खुशी होगी उसी के मद्देनजर किसान समृद्धशाली हो ।फसल चक्र परिवर्तन की दिशा में गन्ने का उत्पादन जिले के किसान कर सकें उसके लिए हजारों किसानों को कबीरधाम भ्रमण पर आज निकले हैं जिसमें किसानों के चेहरों पर इस बात को लेकर उत्सुकता है की कहीं ना कहीं ये भ्रमण विकास की दिशा तय करेगा और कबीरधाम का कृषि भ्रमण सार्थक होगा।