15 मार्च 2023
राजनांदगांव । कलेक्टर डोमन सिंह ने राहत मद अंतर्गत तहसीलदार डोंगरगढ़ एवं छुरिया को 8 लाख 16 हजार 200 रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत छुरिया तहसील में नहर के पानी में डूबने एवं बांध में डूबने से जनहानि होने पर 4-4 लाख रूपए तथा डोंगरगढ़ तहसील में आग से धान खरही फसल क्षति होने पर 16 हजार 200 रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृति प्रदान की गई है।