15 मार्च 2023
राजनांदगांव / मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पेण्ड्री राजनांदगांव में पंजीकृत व्यवसाय व सेक्टर आटोमोबाईल के टैक्सी ड्राईवर कार्स में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। टैक्सी ड्राइविंग एवं मरम्मत संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इच्छुक एवं पात्र हितग्राही 25 मार्च 2023 तक कार्यालय आईटीआई पेण्ड्री राजनांदगांव में उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हंै। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संस्था से प्राप्त की जा सकती है।