7 मार्च 2023
दुर्ग। नगर पालिक निगम वार्ड क्रमांक 57 आईएचएसडीपी आवास के सामुदायिक भवन में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने उरला शिविर में पहुँचकर व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए लोगों को शिविर में शासन की योजनाओ का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। आयुक्त ने शिविर में उपस्थित हितग्राहियो से उनकी समस्यों से हुए रूबरू उनकी समस्यों को सुना और त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से शिविर में आये आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों से शिविर में मिले आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक योजनाओं के लिए पृथक से पंजी संधारित करने के निर्देश दिए।आयुक्त ने शिविर में संग्लन सभी कर्मचारियों से प्राप्त आवेदन की जानकारी ली और अधिकारियों को निराकरण योग्य आवेदनों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये और निराकरण के पश्चात आवेदक को सूचित करने कहा।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश के पालन में आज के शिविर में त्वरित निराकरण योग्य 42 आवेदन मिले, जिसमे जन्म प्रमाण पत्र त्वरित निराकरण कर आवेदक को मौके पर ही सौपा गया।13 राशन कार्ड को जांच के लिए भेजा गया।लायसेंस आवेदन निरंक,स्वास्थ्य विभाग से संबंधित आवेदन निरंक,शहरी आजीविका मिशन निरंक,पेंशन से संबंधित आवेदन 2 प्राप्त हुए,आईएचएसडीपी आवास के 1 आवेदन मिले, विद्युत विभाग निरंक आवेदन,आधार कार्ड 15 आवेदन मिले, आयुषमान कार्ड के लिए 5 लोगो ने आवेदन किया,न्यू आधार कार्ड 5 आवेदन आये।शिविर में हितग्राहियो से मिले कुछ आवेदनों का मौके पर समस्या का समाधान किया गया। समस्यों के समाधान के लिए इस विषय पर लगाया गया शिविर:-जैसे कि एनयूएमएल गाडी सफाई, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मकान किराया वसूली, आवास आवंटन की कार्यवाही, निराश्रित पेंशन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, बिजली की समस्याओं में मिले आवेदनों का निराकरण त्वरित किये जाने के निर्देश दिए।शिविर में मौजूद सुश्री जमुना साहू, बृजलाल पटेल, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, कार्यपालन अभियंता आरके पाण्डे,सहायक अभियंता आरके पालिया,भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, उपअभियंता केलवानी, सहायक राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, नारायण यादव,योगेश सूरे व आदि मौजूद रहें।