राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ पर्यटन सदस्य मंडल निखिल द्विवेदी ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट को भरोसे का बजट बताया जिसमें सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया गया जो कि काफी सराहनीय है। भूपेश बघेल की सरकार 4 साल में जो उपलब्धि हासिल की है वह पूरे भारतवर्ष में सराहनीय है। छत्तीसगढ़ के अन्नदाता खुशहाल हैं ।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के मानदेय बढ़ाने बजट में युवाओं ,महिलाओं, गरीबों के उत्थान के विषय में मानदेय की बढ़ोतरी की गई, साथ ही आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के साथ-साथ 101 आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा जैसी बहुत सी योजनाएं जो सिर्फ भूपेश बघेल के कार्यकाल में ही संभव हो पाया है।