5 मार्च 2023
राजनांदगांव। जिला साहू संघ राजनांदगांव की आवश्यक बैठक आगामी 12 मार्च दिन रविवार को रखा गया है। जिला साहू संघ राजनांदगांव के महामंत्री नीलमणी साहू ने बताया कि साहू सदन राजनांदगांव में 12 मार्च को 11:30 बजे जिला साहू संघ राजनांदगांव की आवश्यक बैठक रखी गई है। जिसमें कर्मा जयंती एवं मां भानेश्वरी जयंती पर विस्तृत चर्चा किया जाना है। महामंत्री नीलमणी साहू ने जिला साहू संघ के सभी प्रमुख पदाधिकारी गण ,सभी प्रकोष्ठों के संयोजक एवं पदाधिकारीगण अध्यक्ष, सचिव, तहसील एवं परिक्षेत्रीय साहू संघ नियत समय 11:30 बजे अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।