राजनांदगांव। ग्राम उसरीबोड़ (सुरगी) में कबीरपंथी समाज एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में 2 एवं 3 मार्च को दो दिवसीय सदगुरु कबीर सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। आयोजक समिति ने बताया कि ग्राम उसरीबोड में विश्व वंदनीय संत सम्राट सदगुरु कबीर साहेब की असीम कृपा से पंथ हुजूर 108 प्रकाशमुनि नाम साहेब की असीम दया से महंत त्रिलोकी दास साहेब पोटियाडीह ,धमतरी छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय सत्संग प्रवचन एवं सात्विक चौका आरती का कार्यक्रम रखा गया।
कबीरपंथी सात्विक चौका आरती में श्रीमती हेमा देशमुख महापौर राजनांदगांव शामिल हुई ,साथ में जनपद सदस्य श्रीमती रोशनी वैष्णव शामिल हुई। महंत त्रिलोकी दास साहेब जी को श्रीफल भेंट कर आरती उतार कर साहब जी से आशीर्वाद लिया। सात्विक चौका आरती मे महंत त्रिलोकी दास साहेब ने सात्विक चौका आरती अपने संत मंडली के साथ सद्गुरु कबीर वाणी के भजनों के साथ सात्विक चौका आरती किया। जिसमें राजनांदगांव जिले के कबीरपंथी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर सात्विक यज्ञ चौका आरती का लाभ लिया और अपनी मनोकामना पूर्ण करने साहेब जी से प्रार्थना की गई।