पीएमएफएमई योजना के तहत प्रेरणा शिविर का हुआ आयोजन :

त्वरित खबरे :

 03 मार्च 2023

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत शिक्षित बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार एवं स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए जनपद पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में प्रेरणा शिविर आयोजन किया गया। महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केन्द्र के  बीपी वासनिक ने डीआईसी की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) में हितग्राही सहायता प्राप्त कर लाभांवित हो सकते हैं। साथ ही डीआईसी द्वारा योजना में ऋण लेने पर की जाने वाली विभिन्न प्रकार की सहायता पर भी उनके द्वारा चर्चा की गई। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक द्वारा बैंक ऋण पर विस्तृत से जानकारी दी। उन्होंने बैंक प्रणाली को स्पष्ट करते हुए लोन लेने में आने वाली कठिनाईयों पर चर्चा की। मध्य सत्र में डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन  चन्द्रभूषण मेश्राम द्वारा पीएमएफएमई योजना में आवेदन करने की तकनीकी जानकारी को बताया। शिविर आयोजन प्रमुख  एकलव्य तिवारी एवं  अनिमेष रॉय द्वारा आभार व्यक्त करते हुए शिविर का समापन किया गया।