सोमवार रात 9 बजे शहर के सब्जी मंडी के पास 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने नशे में मवेशी के साथ अनाचार किया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि नाबालिग मवेशी के साथ जबरदस्ती कर रहा है। कुछ देर बाद राहगीरों ने उसे मारने के लिए दौड़ाया। मंगलवार को यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिसके बाद शहर के गौ-सेवकों ने नाराजगी जताकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
गौसेवकों और विश्व हिंदू परिषद के युवाओं ने बालोद थाने पहुंचकर अपराध दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को बुधवारी बाजार से गिरफ्तार किया। बालोद टीआई नवीन बोरकर ने बताया कि अपचारी बालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। उसे बाल सुधार गृह दुर्ग भेज दिया गया है। गौ सेवक अजय यादव और विश्व हिंदू परिषद के उमेश सेन ने बताया कि शहर में खुलेआम गांजा और गोली की बिक्री चल रही है। यही वजह है कि चाकूबाजी और दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही है। इससे पहले भी शहर में गांजे के नशे में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ दुष्कर्म किया था।