आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है--किरण वैष्णव

त्वरित ख़बरें - मुज्जम्मिल खान ब्यूरो राजनांदगांव

राजनांदगाव:  खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करमरी मे खुशी आजीविका संकुल संगठन द्वारा वार्षिक अधिवेशन आमसभा का आयोजन किया गया था, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव  उपस्थित हुई,श्रीमती वैष्णव ने महिला समुह द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रंशसा की, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव  ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है ,साथ ही कहा कि आज हमारी गांव की मातृ शक्ति सशक्त मजबूत और आत्मनिर्भर बन रही है, खुशी आजीविका संकुल संगठन द्वारा काफी अच्छे कार्य किये जा रहे है जो बेहत प्रशंशनीय है, श्रीमती वैष्णव ने कहा कि आज हम सबके लिए गर्व की बात है कि एक देश की बेटी भी अंतरिक्ष की यात्रा मे गई थी,आज हमारे देश की बेटी सेना मे व देश की विभिन्न पदो पर अपनी सेवा कर रहे है, मुझे बहुत खुशी है कि आज हमारे गांव करमरी की भी महिला भी आत्मनिर्भर बन रही है.इस अवसर पर दीनदयाल साहू पूर्व जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष,किसुन साहू जनपद सदस्य सभापति, श्रीमती हरिला चंद्रवंशी सभापति आजीविका मिशन ,भूपेंद्र नायक  जनपद सदस्य जिला भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष भेष बाई साहू ,गीता ठाकुर सरपंच करमरी, अब्बदुल खान सरपंच रतनभाट,नर्मोतिन भुआर्य सरपंच गोडलवाही, लक्ष्मण साहू, शिवेन्द्र साहू सहित खुशी आजीविका संकूल समिति के सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित थे.....