कांग्रेस के 85वें महा अधिवेशन में लिए गए निर्णयों में राष्‍ट्र का हित निहित है – मदन साहू :

त्वरित खबरे :

28 फरवरी 2023

राजनांदगांव।जिला किसान कांग्रेस अध्‍यक्ष मदन साहू ने कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महा अधिवेशन को सफल बताते हुए कहा कि – इस आयोजन में लिए गए निर्णयों में राष्‍ट्र का हित निहित है। उन्‍होंने कह कि – श्रीमती सोनिया गांधी, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्किार्जुन खड़गे, पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने 28 सौ रुपए में धान खरीदी का ऐलान कर इसे साबित भी कर दिया।

मदन साहू ने कहा कि – महा अधिवेशन में राष्‍ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में “सेवा, संघर्ष और बलिदान... सबसे पहले हिंदुस्‍तान” का नारा बुलंद हुआ है। 137 वर्ष के इतिहास में कांग्रेस सदैव इन्‍हीं सिद्धांतों के साथ आगे बढ़ती रही है। देश में तुष्टिकरण और बढ़ती नफरत खत्‍म करने राहुल गांधी के साथ हजारों लोग सड़कों पर उतरे और कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर तक 3750 किमी की यात्रा कर भारत जोड़ने का सार्थक संदेश दिया। इस लक्ष्‍य को पूरा कर पाना भी एक नि:स्‍वार्थ और देशभक्‍त के लिए ही संभव था।

जिला अध्‍यक्ष साहू ने कह कि – महा अधिवेशन में मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस सरकार के कार्यों की जमकर प्रशंसा हुई। राज्‍य में हुए विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं को देश के सामने मॉडल के रुप में रखा जाएगा। यह हमारे राज्‍य के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। प्रदेशवासियों की मेहनत, समर्पण और आगे बढ़ने की ललक के साथ कांग्रेस सरकार की प्रतिबद्धता, न्‍याय के लक्ष्‍य ने छत्‍तीसगढ़ को वहां पहुंचााया है जहां हर मायनों में हमारी विकासशील व्‍यवस्‍था पर सरकारात्‍मक चर्चा हो रही है।

उन्‍होंने कहा कि – इस अधिवेशन में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में भी कई निर्णय लिए गए हैं। देश की जरूरत के हिसाब से कांग्रेस ने अपने आप को बदला है। कमेटी ने अनुमोदन किया है कि एससी/एसटी, आदिवासी, पिछड़ों आदि के लिए 50 फीसदी आरक्षण पार्टी के पदों पर महिलाओं के प्रतिनिधित्व के लिए 50 साल से कम के युवा और महिलाओं की भागीदारी तय की जाएगी। इससे देश की राजनीति में पॉ‍जिटिव बदलाव आएगा। इसके साथ ही अब बूथ कमेटी, पंचायत कमेटी, वार्ड कमेटी, इंटरमीडियए कमेटी, मंडल कमेटी, जिला कमेटी, प्रदेश कमेटी, यह इकाइयां होंगी।

साहू ने कहा कि – कांग्रेस ने इस अधिवेशन के जरिए देश में सकारात्‍मकता बढ़ाने की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों पर जोर दिया हे। सामाजिक न्‍याय की राजनीति को बढ़ावा देने बात की गई है। राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व ने कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा का संचार किया है जिससे कांग्रेस के साथ ही देश में बड़ा बदलाव आएगा।