28 फरवरी 2023
राजनांदगांव। खुमान साव संगीत एक अकादमी संस्थापक व संयोजक गोविंद साहू (साव) एवं समस्त सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला साहू संघ राजनांदगांव के तत्वाधान में जिला साहू संघ परिसर, जिला चिकित्सालय बसंतपुर रोड के बाजू मे 4 मार्च को आयोजित किया जाएगा। खुमान साव संगीत अकादमी का शुभारंभ किया जा रहा है। ज्ञात हो कि लोक संगीत के पुरोधा स्वर्गीय खुमान साव चंदैनी गोंदा के संगीत सृजन की धून की परिकल्पना किए जो कि विश्व प्रसिद्ध हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि अरुण कुमार निगम छंद के छ छत्तीसगढ़ के संस्थापक, सीताराम साहू वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, दीनदयाल साहू संपादक हरिभूमि चौपाल, डीपी देशमुख संपादक कला परंपरा, अध्यक्षता भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव ,विशिष्ट अतिथि नीलमणि साहू महामंत्री जिला साहू संघ राजनांदगांव, लोमन हिरवानी संरक्षक जिला साहू संघ राजनांदगांव गुनेंन्द साव पूर्व सचिव न्याय प्रकोष्ठ, कुलेश्वर साहू अध्यक्ष नगर साहू संघ, हुमन साहू पूर्व अध्यक्ष जिला साहू संघ, नोबल साहू कोषाध्यक्ष जिला साहू संघ, श्रीमती नीरा साहू उपाध्यक्ष, गीता साहू उपाध्यक्ष, मोती साहू पूर्व अध्यक्ष जिला साहू संघ ,मंच संचालन ओम प्रकाश साहू अंकुर संयोजक साहित्य प्रकोष्ठ जिला साहू संघ राजनांदगांव होंगे।