सुरक्षा के उपकरण नहीं मिलने के कारण श्रमिकों की हो रही मौत - भीमराव बागड़े :

त्वरित खबरे : मृतक श्रमिक के परिवार को 20 लाख मुआवजा दिये जावे :

26 फरवरी 2023
राजनांदगांव।
 फरहद, सोमनी की ओम कांक्रीट कन्स्ट्रक्शन प्रा.लि. कंपनी में कार्यरत श्रमिक नारायण साहू 25 फरवरी की शाम 4.30 बजे कार्य के दौरान दुर्घटना का शिकार हुआ, उसे ईलाज के लिए सोमनी अस्पताल ले जाया गया, वहां से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री ले जाया गया, ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हुई है, घटना की जांच करने 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे नायाब तहसीलदार  देवांगन, सोमनी टी.आई.  प्रवीण सिंह बघेल, श्रम निरीक्षक  रत्नाकर माटे, एवं सुरक्षा विभाग के जांच अधिकारी  मेश्राम पंहुंचे थे, उसी दौरान छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भीमराव बागड़े, महासचिव पूनाराम साहू अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचकर घटना स्थल का मुवायना किये ।  

जांच अधिकारी को  बागड़े ने बतलाये की श्रमिकों को सुरक्षा के उपकरण नहीं मिलने के कारण श्रमिक दुर्घटना का शिकार हुआ, जो वर्ष 2010 से कार्यरत् था, किंतु श्रम प्रावधानों के अनुसार श्रमिकों को हाजरी पत्रक, वेतन पर्ची नहीं दी जा रही, ना ही शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है, ना ही बैंक के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है, भविष्य निधि की राशि भी जमा नहीं की जा रही है।

उन्होंने मृतक श्रमिक के परिवार को 20 लाख मुआवजा दिये जाने तथा दुर्घटना के जिम्मेदार कंपनी मालिक व मैनेजर को गिरफ्तार करने की मांग किये।