15 फरवरी 2023
राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोलाराम साहू आज रायपुर के राजीव भवन में आयोजित बैठक में शामिल हुए। राम गुलाल घावड़े ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रविंद्र चौबे ,प्रेमसाय टेकाम, मोहन मरकाम, पूर्व विधायक खुज्जी भोलाराम साहू, पूरन नेताम ,रोशन साहू, रामगुलाल घावडे एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहे ।पूर्व विधायक भोलाराम साहू जी ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से सौजन्य मुलाकात कर राजनांदगांव जिले के विभिन्न समस्याओं एवं अपने क्षेत्र के समस्याओ से अवगत कराया और निराकरण करने का निवेदन किया गया एवं खुज्जी विधानसभा मे विकास के संबंध में विस्तृत चर्चा किया।