10 फरवरी को बैगाटोला में मंडई मेला :

त्वरित खबरे :

8 फरवरी 2023

राजनांदगांव। ग्राम बैगाटोला (सोमनी) में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 10 फरवरी दिन शुक्रवार को मंडई मेला का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत बैगाटोला के सरपंच योगेश्वर निर्मलकर ने बताया कि रात्रि में लोगो के मनोरंजन के लिए राधा कृष्ण लोक कला छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी ग्राम दुर्रे बंजारी (महाराष्ट्र सीमा) छत्तीसगढ़ का रात्रि 10 बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम का लाभ उठाने का आग्रह किया है।