डिप्टी कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र के लिए दान किया स्मार्ट टीवी :

त्वरित खबरे :

8 फरवरी 2023

राजनांदगांव। कलेक्टर  डोमन सिंह की पहल पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की अच्छी शिक्षा और उनके मनोरंजन के लिए जनप्रतिनिधियों, समाज सेवकों और अधिकारियों द्वारा स्मार्ट टीवी दान दिया जा रहा है। इस कड़ी में कलेक्टर  डोमन सिंह को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे एवं जिला शिक्षा अधिकारी  राजेश सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र के लिए स्मार्ट टीवी दान दिया। स्मार्ट टीवी का उपयोग आंगनबाड़ी केंद्र में पढऩे वाले बच्चों के अध्ययन के लिए उपयोग में लाया जाएगा। कलेक्टर  सिंह ने इस कार्य के लिए दोनों अधिकारियों की प्रशंसा की।