2 फरवरी 2023
राजनांदगांव। ग्राम बैगाटोला (सोमनी) में संग्राम क्रीड़ा क्लब एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में 4 फरवरी को एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। योगेश्वर निर्मलकर सरपंच ग्राम पंचायत बैगाटोला ने बताया कि 4 फरवरी को ग्राम बैगाटोला में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। संग्राम क्रीडा क्लब के अध्यक्ष दीपक यादव एवं कप्तान गुलशन विश्वकर्मा ने बताया कि शाम 7 बजे से कबड्डी प्रारंभ होगा और अधिक से अधिक लोगों को प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया है।