29 जनवरी 2023
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में जब से भूपेश बघेल की कांग्रेस की सरकार बनी है चुनाव के समय जनता से जो वादे किए गए उसे पूरा करने में कामयाब रही है जन- घोषणा पत्र में एक वादा युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गई, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस वितीय वर्ष से देने की घोषणा की है, जिससे युवाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है उक्त बातें छत्तीसगढ़ सदस्य पर्यटन मंडल,(युवा नेता) निखिल द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ देश में अपना अलग पहचान बनाया है, रिकार्ड धान खरीदी की जा चुकी है ,गन्ने का रिकवरी दर बढ़ा है पूरे देश मे छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जहां सबसे ज्यादा 52 प्रकार के वनोपज खरीदी हो रही है। पशुपालकों के लिए दो रुपए किलो में गोबर खरीदी,राजीव गांधी न्याय योजना अंतर्गत भूमिहीन को भी 7000 रुपए, शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद सरकारी इंग्लिस मीडियम स्कूल, अंतरराष्ट्रीय खेल, सहकारी शक्कर कारखाना में एथेनॉल प्लांट लगाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल गांव-गांव में खेले जा रहें है, वहीं राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को जोड़ने व उनके नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिल रहा है, पुराना पेंशन बहाली देकर सरकार ने ऐतिसाहिक कदम उठाया है स्वास्थ के क्षेत्र में हाट-बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री स्लम सुलभ योजना से नागरिकों को फायदा हो रहा है, बिजली बिल हाफ योजना का लाभ आम नागरिकों मिल रहा। आज छत्तीसगढ़ का किसान, मजदूर, गरीब ,महिला ,युवा व्यापारी सभी वर्ग खुशहाल है,छत्तीसगढ़ का विकास माडल पूरे देश में दिखाई दे रहा है।