29 जनवरी 2023
राजनांदगांव। ग्राम कोपेडीह मे समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में श्रीमद् शिव महापुराण 11 कुंडीय रूद्र महायज्ञ का आयोजन 2 फरवरी से किया जा रहा है। कथावाचक पंडित योगेंद्र तिवारी ग्राम कुम्हालोरी (कोबा) जिला बालोद होंगे। परायणकर्ता पंडित शशिकांत तिवारी, यज्ञाचार्य पंडित भरत प्रसाद तिवारी ,परीक्षित राजेश कुमार साहू ,श्रीमती यसोदा साहू, यजमान मदन लाल साहू अध्यक्ष एवं ग्राम विकास समिति होंगे। आयोजक समिति के संरक्षक श्रीमती यमुना( वीणा) चंद्रकांत (राजू) साहू सरपंच ने बताया कि परमपिता परमेश्वर की असीम कृपा एवं गुरुजनों की असीम कृपा से समस्त ग्रामवासी कोपेडीह के भक्त श्रद्धालु जनों के भगीरथ प्रयास से श्रीमद् शिव महापुराण 11 कुंडीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 2 फरवरी को पुण्य कलश शोभायात्रा शिव महात्मय, 3 फरवरी नारद मोह सृष्टि विस्तार 18 पुराणों का परिचय, 4 फरवरी देव सती हिमालया मैना प्रसंग, मंत्रों वैकल्पों का दर्शन, 5 फरवरी शिव पार्वती मंगल विवाह प्रसंग, गंगा अवतरण की कथा, महाकाल महाआरती ,महाप्रसादी , 6 फरवरी को कुमार कार्तिक जन्म, तारकासुर वध ,गणेश जन्म ,7 फरवरी देवासुर संग्राम रुद्राक्ष वर्णन बेलपत्र शमी पत्र महिमा ,8 फरवरी ज्योतिर्लिंग दर्शन ,रूद्र महायज्ञ, पूर्णाहुति शिव महापुराण शोभायात्रा ,भोजन प्रसादी के साथ संपन्न होगा। पावन पुण्य शिव कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5:बजे तक चलेगा।