धुरापाठ के अंगना लोक कला महोत्सव आयोजित : ज़िला साहू संघ राजनांदगांव लोक कला महोत्सव में हुए शमिल

त्वरित खबरे :

29 जनवरी 2023

राजनांदगांव। ग्राम गिधवा ( टप्पा) में मां भवानी कृपा युवा संगठन समिति एवं समस्त ग्रामवासियो के तत्वाधान मे ग्राम गिधवा मे लोक कला महोत्सव 28 एवं 29 जनवरी को किया गया। कार्यक्रम के तहत 28 जनवरी और पुरखा के धरोहर जस झांकी परिवार रेगाकठेरा, अंतर्राष्ट्रीय पंडवानी गायिका रितु वर्मा रुवाबांधा भिलाई, शिव गौरी रामधुनी मंडली मिरचे, अंबागढ़ चौकी ,सिद्धेश्वर मानस परिवार देवर तिल्दा, जय मां शारदा फाग परिवार माटेकटा, डोंगरगढ़ ,पीरित के परेवना रामधुनी मंडली परसाही बालोद, नवा किरण छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी भंडारपुर डोगरगढ़ की प्रस्तुती। 29 जनवरी श्री कृष्ण पंडवानी पार्टी खट्टी गरियाबंद, जीवन ज्योति नाच पार्टी जीराटोला, श्री राम मानस परिवार करंजा भिलाई, छत्तीसगढ़ी पारंपरिक लोकगीत भरथरी रायपुरा, विद्या दायिनी जस झांकी परिवार फिंगेश्वर राजीम, जगमग दीप जले सुवा नृत्य चरोदा बलोदा बाजार ,मोर मयारू संगी सांस्कृतिक धरोहर टेडेसरा अंजोरा इसके अलावा फुल सिंह कनौजिया खतरनाक आदमी जय सिदेश्वर मानस परिवार , महिमा ठाकुर भरथरी ,रितु वर्मा की पंडवानी, ज्योति विद्या जस झांकी परिवार फिगेश्वरी की देश भक्ति प्रस्तुति,ए रे मनमोहना की प्रस्तुति हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भागवत साहू अध्यक्ष ज़िला साहू संघ, अध्यक्षता श्रीमती जय  साहू समाज सेविका धर्म पत्नि दलेश्वर साहू विधायक डोगरगांव,

डॉ. नीरेंद्र साहू , संरक्षक ज़िला साहू संघ नीलमणि साहू महामंत्री जिला साहू संघ,मदन साहू उपाध्यक्ष ज़िला साहू संघ,माधव साहू संगठन सचिव जिला साहू संघ,कामता साहू संगठन सचिव तहसील साहू संघ राज, रुपेन्द्र साहू मिडिया प्रभारी के अतिथि मे किया गया।

माँ भवानी कृपा युवा संगठन समिति अध्यक्ष ईश्वर साहू, संरक्षक मलखम सिन्हा, सचिव चिंता राम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजक समिति एवं ग्रामीण जनों ने जिला साहू संघ के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर ,श्रीफल एवं शाल भेंटकर, तिलक लगाकर सम्मानित किया। भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब एक छांव में बैठकर देवी देवता के वर्णन एक जगह एक मंच में बैठकर सामाजिक समरसता स्थापित करके आयोजन कराते हैं।अध्यक्ष ने आगे कहा कि मानव जीवन को सफल बनाने के लिए देवी देवताओं की पूजा पाठ और संस्कृति को बचाए रखने के लिए ऐसे आयोजन होना जरूरी है, आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को ऐसे आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। जिला साहू संघ संरक्षक डॉ. नीरेंद्र साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि अपने मां के चरण वंदन स्मरण करके कोई भी काम करने वाला कोई भी काम नहीं रुकता ऐसे आयोजन से संस्कार का विकास होता है, संस्कार की पाठशाला है ऐसे आयोजन ,आयोजक समिति को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। जिला साहू संघ उपाध्यक्ष मदन साहू ने उद्बोधन में कहा कि संस्कृति संस्कार परंपरा को बचाए रखना हम सब की महती जिम्मेदारी है उसी का एक बहुत बढ़िया उदाहरण यहां आयोजित लोक कला महोत्सव है ,संस्कार से ही व्यक्ति का व्यक्तित्व निखरता है। मंच संचालन ग्वाला प्रसाद यादव ग्राम जोशीलमती निवासी ने किया। उक्त जानकारी रूपेंद्र साहू मिडिया प्रभारी ने दी।