28 जनवरी 20023
राजनांदगांव । क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान ग्राम खैरझिटी में आयोजित भगवान राधा कृष्ण मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुवे। खैरझिटी के युवाओं ने जिम कि मांग को लेकर युवा भाजपा नेता तिलेश्वर सिन्हा से जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर से मिलकर जिम सामग्री उपलब्ध कराने आग्रह किया।युवा भाजपा नेता तिलेश्वर सिन्हा ने युवाओं को श्यामकर से मिलाकर जिम एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में बच्चों के लिए वाटर फ्रिज कि मांग कि राजेश श्यामकर ने जल्द हीं जिम एवं वाटर फ्रिज देने कि बात कही। इस दौरान आशीष ठाकुर , कोलेश साहू , कोमल सिन्हा , केवल सिन्हा , त्रिलोक सिन्हा , दिलेश्वर राजपूत , इतवारी यादव सहित युवा उपस्थित थे।