28 जनवरी 2023
स्वामी आत्मानंद स्कूल दरबार के कक्षा नौवीं के छात्र रूपेश कश्यप ने पूछा परीक्षा में अनुचित साधनों से कैसे बचा जाए ? प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि परीक्षा में नकल करने रोकने कोई रास्ता ढूंढना चाहिए जो मेहनती विद्यार्थी होते हैं वह इस बात को लेकर चिंतित है कि मेहनत करने के बाद भी नकल करने वाले अपनी गाड़ी आगे बढ़ा लेते हैं. कुछ विद्यार्थी नकल में घंटों लगा देते हैं, उसी समय को क्रिएटिविटी में दें तो अच्छा कर सकते हैं . नकल करने वाले किसी प्रकार के एग्जाम से तो निकल जाएंगे किंतु हर समय हर कदम पर एग्जाम देना होता है .जिंदगी के एग्जाम में नहीं निकल पाते.