दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार :

त्वरित खबरे :

राजनादगांव 28 जनवरी 2023

 राजन का नाबालिक को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले जाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है वहीं आरोपी के खिलाफ धारा 363 ,366 ,376, 4,6 पास्को एक्ट के तहत मामला कायम किया है ग्राम बुंदेलीख़ुई ढेलकाडीह में रहने वाला आरोपी नरेंद्र साहू पिता करण साहू 23 साल पिछले साल 27 दिसंबर को एक नाबालिक को लेकर भाग गया था इसकी शिकायत थाना में की गई,पतासजी करने पर जानकारी मिली कि आरोपी नाबालिग के साथ हैदराबाद में रह रहा है. इस पर पुलिस टीम हैदराबाद रवाना हुए और आरोपी को गिरफ्तार किया ,इसके बाद नाबालिग ने भी पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया उसके अनुसार आरोपी नरेंद्र जबरदस्ती उसे हैदराबाद ले गया और मंदिर में शादी किया और शारीरिक संबंध भी बनाए.