राजनांदगांव।ग्राम टेडेसरा (जीई रोड) में सरस्वती शिशु मंदिर शाला परिवार टेडेसरा मे गणतंत्र दिवस ,बसंत पंचमी एवं वार्षिक उत्सव समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता तिलक सिन्हा सचिव जिला ग्राम भारती राज, विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती खिलेश्वरी साहू जनपद सभापति, श्रीमती दानी साहू सरपंच, हर प्रसाद साहू समाज सेवी ,डीआर यादव प्रधानाचार्य ,आचार्या श्रीमती मोनिता साहू, श्रीमती तिरंजा बिसेन, मेनका निषाद, प्रेमा साहू ,रूपा साहू ,तिलोका यादव ,मीना वर्मा ,चंपा साहू, कु. निवेदिता साहू,प्रेमलता साहू एवं समस्त छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजनो की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र के समक्ष पूजा अर्चना करके किया गया। तत्पश्चात सरस्वती शिशु मंदिर शाला परिवार ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को बैच गुलदस्ता भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।मुख्य अतिथि भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव ने संबोधित करते हुए कहा कि वार्षिक उत्सव समारोह शाला के किए गए कार्य को दर्शाता है और बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान बनाएं तभी वहां एक अच्छा नागरिक बन सकता है बच्चों को गलत संगति से बचाना चाहिए और अपने समय का भरपूर उपयोग करके अपने और अपने माता-पिता,गुरुजनों के नाम को रोशन करें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
0 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों ने सबका मन मोह लिया
सरस्वती शिशु मंदिर शाला परिवार प्रांगण में विभिन्न गीतों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुति दी।