*छुरिया* - 26 जनवरी 74 वां गणतंत्र दिवस आज पुरे भारत वर्ष में हर्षोल्लास से मनाया गया। इसी कड़ी में छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम मरकाकसा में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में ग्रामवासियों और स्कूली बच्चों ने गणतंत्र दिवस धुमधाम से मनाया। खास बात यह है कि इस दौरान विशेष रूप से आईटीबीपी जोब कैंप के जवान मरकाकसा के गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होकर इस कार्यक्रम को भव्य बनाया। ऐसे मौकों पर जवानों को अपने बीच पाकर स्कूली बच्चों और ग्रामीणों में काफ़ी खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली व भारत माता व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व जयघोष कर एवं मिठाई बांटकर गणतंत्र दिवस मनाया गया । इस दौरान ग्राम पंचायत मरकाकसा के सरपंच ईश्वरी बाई मिरी, ग्राम पटेल लखन हिचामे, प्राध्यापक टीकम चंद कंवर व आईटीबीपी जोब कैंप के जवान व पंचगण एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।