26 जनवरी 2023
भारत जोड़ो अभियान : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजनीतिक संदेश को घर-घर ले जाने की तैयारी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के हाथ में राहुल की चिट्ठी भी और मोदी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर अब यह जिम्मेदारी है कि वे इसे लोगों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम का खाका भी ऐसा खींचा गया है कि हर बूथ के सभी मतदाताओं तक कांग्रेस की बात पहुंचाई जा सके। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान गुरुवार से शुरू होगा। यह अभियान 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलाया जाएगा।