26 जनवरी 2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस पर अपने पहले संबोधन में कहा कि भारत गरीब और निरक्षर राष्ट्र से आगे बढ़ते हुए आज विश्व मंच पर आत्मविश्वास से भरे देश की जगह ले चुका है। दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का जिक्र कर मुर्मू ने कहा कि यह उपलब्धि आर्थिक अनिश्चितता से भरी वैश्विक पृष्ठभूमि में हासिल की गई है।