राजनांदगांव 26 जनवरी 2023
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन राजनांदगांव के सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक शाला मैदान में आयोजित किया जाएगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक, सांख्यिकी एवं संस्कृति विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। खाद्य मंत्री भगत सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। खाद्य मंत्री ध्वजारोहण के बाद परेड निरीक्षण एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। मंत्री भगत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। इस अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा तथा लोक नर्तक दल एवं झांकियों की प्रस्तुति रहेगी।