विकासखंड स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता में जिला महामंत्री चुम्मन साहू ने की शिरकत

त्वरित ख़बरें/मुज़्ज़म्मिल खान राजनांदगांव

राजनांदगाव:जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिथराटोला में विकासखंड स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता में महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी राजनंदगांव चुम्मन साहू ने शिरकत की। यहाँ उन्होंने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया| झिथराटोला विकासखंड स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता में शामिल हुए चुम्मन साहू का आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने खिलाडियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत भी की| चुम्मन साहू ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए तरह तरह के आयोजन किये है। उन्होंने कहा की ऐसे आयोजन निश्चित रूप से प्रशंसनीय है। इसका श्रेय शिक्षको को जाता है क्युकी बच्चो का विकास उनका जीवन लक्ष्य शिक्षक तय करता है और शिक्षक हमेशा बच्चे आगे बढ़े यही कामना करते है |