राजनांदगाव: छुरिया ब्लाक मुख्यालय से सटे वनांचल ग्राम बजरंगपुर के शिक्षक शाला के विकास में कोई बाधा न हो इसलिए शाला विकास समिति और ग्रामीणों के साथ बैठक लेने रोजगार गारंटी के कार्य मे पहुँच गए जिसकी क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है। हमारे मीडिया कर्मी ने इस पर पूछा कि मीटिंग रोजगार गारंटी में क्यों रखा गया? इस पर बड़े ही सहज ढंग से प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक ने बताया कि गांव में रोजगार गारंटी की कार्य प्रगति पर है। और नए नियम के तहत रोजगार गारंटी की छुट्टी शाम 4 बजे होती है जिसके कारण मीटिंग में ग्रामीण नही पहुँच पाते। और शनिवार होने के कारण स्कूल की छुट्टी 11 बजे ही हो जाती है। शाला के विकास में कोई बाधा न हो इसलिए हमने सोचा कि क्यों न आज की मीटिंग हम रोजगार गारंटी कार्य मे रखा जाय। बैठक में गणतंत्र दिवस मनाने, स्थानीय मुद्दे सहित निर्देशित सभी 16 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से बच्चों की FLN के लक्ष्यों के अनुरूप स्थिति व सुधार, माता उन्मुखीकरण, अंगना मा शिक्षा, गुणवत्ता परक शिक्षा, शाला मद, प्रिंटरिच, शाला विकास योजना, अनियमित व लंबी अनुपस्थिति वाले बच्चे, पुस्तकालय का उपयोग, बस्ताविहीन शनिवार तथा शाला सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा किया गया।
बैठक में श्री हृदयराम यादव प्रधानपाठक उच्च प्राथमिक शाला, हेमलाल सहारे प्रधानपाठक प्राथमिक शाला, हुमनसिंह पिस्दा वरिष्ठ शिक्षक, श्रीमती चंद्रिका साहू अध्यक्ष SMC, हेमसिंग चंद्रवंशी ग्राम पटेल, राजकुमार साहू उपसरपंच, भागचंद कुंजाम, अगहन, नवल सिंग, बीरबल चंद्रवंशी, डोम यादव, राजेश, कृष्णा राम, रमेशकुमार, दीपककुमार, संध्या उइके, सरोज चंद्रवंशी, सोनबती, हीराबाई, लोकेश्वरी साहू, सोहद्रा साहू, भीमेश्वरी सेन, अहिल्या सेन,कीर्ति साहू, निर्मला साहू, परमिला चंद्रवंशी, निलेश्वरी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। और निश्चित ही शाला विकास समिति की मीटिंग सफल हुई। वास्तव में ऐसी सोच अगर प्रत्येक शिक्षक के मन मे हो जाय तो निश्चित ही शाला के विकास में कोई बाधा शायद ही आएगा। शिक्षकों का ये नवाचार की वजह से क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।