राजनांदगाव : जिले के खुज्जी विधानसभा न्यू जूनियर युवा क्लब के तत्वाधान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,समापन के मुख्य अतिथि जगजीत सिंह भाटिया लक्की पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो,अध्यक्षता हिरेंद्र साहू जनपद सदस्य,विशेष अथिति कांता साहू मंडल अध्यक्ष भाजयुमो छुरिया,प्यारे लाल,इंद्र कुमार, कार्यक्रम में भाटिया ने कहा,कबड्डी के खेल मनोरंजन मात्र ही नही,इसके अनगिनत फायदे,खेल के माध्यम से छात्र जीवन से ही व्यक्ति विभिन्न खेलों में भाग लेकर अच्छा खेल का प्रदर्शन कर अच्छे अंकों को प्राप्त कर खेल प्रमाण पत्र हासिल करता है,जिसका उपयोग जब वह व्यक्ति अपने जीवन में शासकीय सेवा या अर्ध शासकीय सेवा के क्षेत्र में नौकरी के लिए आवेदन करता है,तो उसका खेल का प्रगतिपत्र मददगार साबित होता है,इसीलिए हमे खेल खेल में पढ़ाई,पढ़ाई में खेल इस भावना को ध्यान में रखते हुए,अपने और अपने ग्राम के विकास के लिए शिक्षा और खेल के महत्व को समझना और समझाना है,कार्यक्रम में विजेता टीम डोंगरगांव प्रथम,धरमूटोला द्वितीय, पीटेपानी तृतीय, पाटेकोहरा चतुर्थ स्थान पर रही।जिन्हे भाटिया जी के करकमलों से विजेता कप, रनिंग सील्ड देखकर सम्मानित किया गया,पराजित टीम को भी बधाई दी गई,भाटिया जी ने कहा आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने मुझे अपने मंच अपने ग्राम में स्थान दिया इसके लिए आप सभी का ह्रदय से धन्यवाद।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रीत राम चंद्रवंशी,सुफल सिंह,विजय,मूलचंद,उजाला राम थनवार, वोमन कुमार चंद्रवंशी,भूषण निषाद,वासुदेव,पूनम,संजय कुमार,राजू साहू,मनोज कुमार,विष्णु, कन्हैया,न्यू जूनियर युवा क्लब के सदस्य एवं कोलिहालमती के ग्रामवासी उपस्थित थे।