केवट, मांझी, विनम्र व मेहनतकश समुदाय - चन्दू साहू

त्वरित खबरें - मुज्जम्मिल खान ब्यूरो चीफ राजनांदगांव

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलिनबांधा में परिक्षेत्रीय निषाद समाज द्वारा गुहा निषाद राज जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि किसान नेता चन्दू साहू उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन कर रहे थे। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चंदू साहू ने कहा कि - रामायण में निषाद राज का उल्लेख बड़े सम्मान के साथ किया गया है। यह उनके परिश्रम और विनम्रता का ही परिणाम है। उन्‍होंने केवट, मांझी समाज का जिक्र करते हुए कहा कि यह समुदाय मेहनतकश, विनम्र एवं अपने काम पर हमेशा भरोसा रखने वाला समुदाय है।

साहू ने कहा कि, समुदाय विशेष को लेकर सरकारें भी सचेत हैं और उनके सम्‍मान और विकास को लेकर गंभीर भी। छत्‍तीसगढ़ सरकार की विभिन्‍न योजनाओं के माध्‍यम से भी समुदायों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि, सामाजिक मूल्‍यों को बरकरार रखना आवश्‍यक है। अन्‍य समुदायों समान आपका इतिहास भी गौरवशाली है जिस पर सभी को गर्व है। 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस महामंत्री विजय साहू, उपाध्यक्ष कमलेश यादव, रेवाराम लाडेकर, अध्यक्ष विक्रम निषाद, राधेलाल निषाद, रजलाल, सुरमलाल, धनेंद्र कोठारी, विजेंद्र वैष्णव, धर्मवीर, प्रभु लाल, शत्रुघ्न यादव, ममता निषाद, संतोषी निषाद, लक्ष्‍मी निषाद, धनराज निषाद, हरि निषाद, राजकुमार निषाद, श्याम लाल निषाद आदि उपस्थित थे।