कांग्रेस नेता तरूण सिन्हा को खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चौराहा बंजारी के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन।

त्वरित ख़बरें - मुज्जम्मिल खान ब्यूरो चीफ राजनांदगांव

राजनांदगाव:  प्राथमिक शाला चौराहा बंजारी के नाम पर स्थित शासकीय घास भूमि को फर्जी पट्टा बनाकर भूमि स्वामी हक परिवर्तन किए जाने की जांच कार्यवाही कर पट्टा को निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस के ऊर्जावान  कांग्रेसी नेता तरुण सिन्हा  के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम आवेदन सौंपा साथ ही तरुण सिन्हा  ने सभी ग्रामीणों के साथ जाकर तहसीलदार से मिलकर उसमें सही जांच कर न्याय देने की बात कही है छुरिया तहसीलदार ने जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है उपरांत तरुण सिन्हा ने बीईओ कार्यालय छुरिया में जाकर ज्ञापन दिया कहा जब स्कूल की जमीन है तो कब्जा दूसरे लोग कैसे कर सकते है। तरुण  सिन्हा ने जल्द ही इस प्रकरण को निपटारा करने की बात कही है ग्रामीणों ने पूरे गांव में त्यौहार मना कर सभी घरों से लोग पहुंचे थे सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।