छुरिया: शासकीय रानी सूर्य मुखी देवी महाविद्यालय छुरिया के प्राचार्य डॉ सुषमा चौरे नेताम के दिशा निर्देशों पर एवम् कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र उमरिया के मार्गदर्शन में यूवा दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी उमरिया सर के माध्यम से किया गया सर्वप्रथम उत्बोधन में प्राचार्य डॉ सुषमा चौरे नेताम मैडम के माध्यम से सभी स्वयं सेवकों को बधाई दिया गया उन्होंने अपनें उत्बोधन में देश के विकास में युवाओं के योगद्न को चित्रित किया उनके बाद वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ राजेंद्र शर्मा सर ने अपने संबोधन में कहा की युवा देश को सवारने वाला सबसे बड़ा माध्यम है उन्होंने सभी स्वयं सेवकों को अपने साथ महाविद्यालय के युवाओं को लेकर चलने एवम जागरूकता लाने के लिए प्रेरित किया उनके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के दल नायक हेमंत कुमार के द्वारा युवाओं के बारे में बताया गया किस प्रकार से युवा देश की प्रगति में अपना अहम भूमिका निभा सकता है उन्होंने अपने उत्बोधन में कहा की यूवा देश की शान है यूवा देश की पहचान है उनके बाद संदीप के द्वारा युवाओं। के बारे में बताया गया अंतिम में सभी राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को प्रशस्ति पत्र एवम मोमेंटो के माध्यम से उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के आइक्यूएससी प्रभारी विनय चौरे , एनसीसी प्रभारी उष्यंत चनाब , अतिथि प्राध्यापक चैत राम यादव, गैंदलाल सोनकर , ओमप्रकाश सहारे, सुश्री इंदु मेसराम एवम राष्ट्रीय सेवा योजना के उप दल नायक राहुल सिन्हा, वेद प्रकाश सिन्हा, नीलकंड, भागवत, गिरधारी , कामेंद्र कुमार , रूपेश कुमार , एवम सभी स्वयं सेवक उपस्थित रहे ।।।