मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण का प्रवेश द्वार में एलईडी बोर्ड बना आकर्षण का केंद्र

त्वरित ख़बरें - अफसान खान,अम्बागढ़ चौकी

अंबागढ़ चौकी :- अंचल सहित नगर के प्रतिष्ठित मंदिर मां दंतेश्वरी मंदिर के प्रवेश द्वार में रंग रोगन कर इलेक्ट्रिक एलईडी बोर्ड का लगवाया गया, जो काफी आकर्षक दिखने लगा है एलइडी बोर्ड को मंदिर में आने जाने वाले लोग देखकर काफी तारीफ करने लगे हैं यह एलइडी बोर्ड अंबागढ़ चौकी के वार्ड क्रमांक 5 पार्षद मोहसिन भाई के द्वारा पार्षद निधि से लगवाया गया है, इस एलईडी बोर्ड में लगभग 50 हजार तक की लागत से बनाया गया है, मंदिर प्रांगण में लगे बोर्ड को देखकर लोगों सहित वार्ड वासियों ने वार्ड पार्षद मोहसिन भाई को बहुत बधाई दी है। श्री मोहसिन में इस कार्य को देखकर बधाई देने वाले लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।