संकुल स्तरीय खेल में कल्लूबंजारी एवं ब्राम्हण मासूल अव्वल कल्लूबंजारी में संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न

त्वरित ख़बरें - टेमन बोरकर,छुरिया

छुरिया(त्वरित ख़बरें )गत बारह जनवरी को शिक्षकों एवं ग्रामीणों के सहयोग से छुरिया विकास खंड के  ग्राम कल्लूबंजारी में एक दिवसीय संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। शालेय खेल  प्रतियोगिता में संकुल आश्रित सात प्राथमिक एवं दो पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों ने भाग लिया जिसमें माध्यमिक स्तर पर सर्वाधिक 54 अंक लेकर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी एवं प्राथमिक स्तर पर सर्वाधिक 21 अंक लेकर  प्राथमिक शाला ब्राम्हण मासूल अव्वल रहे। 

    सम्पूर्ण खेल प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-प्राथमिक विभाग बालक वर्ग व्यक्तिगत खेल 80मी.दौड़ में तरूण निषाद प्रथम एवं  कबीरदास  द्वितीय आलू दौड़ में करण कुमार प्रथम एवं प्रवीण कुमार द्वितीय बोरा दौड़ में प्रवीण कुमार प्रथम एवं सौरभ कुमार द्वितीय कुर्सी दौड़  में मनीष कुमार प्रथम एवं प्रवीण कुमार द्वितीय सामुहिक खेल खो-खो में करण कुमार  एवं साथी ब्राम्हण मासूल प्रथम एवं महेन्द्र कुमार एवं साथी भकूर्रा द्वितीय कबड्डी में मनीष कुमार एवं साथी दुर्रेबंजारी प्रथम एवं देवव्रत एवं साथी कल्लूबंजारी द्वितीय रहे। 

       प्राथमिक विभाग बालिका वर्ग व्यक्तिगत खेल 80 मी.दौड़ में पुष्पांजली प्रथम एवं लीसा द्वितीय कुर्सी दौड़ में चंचल प्रथम एवं हुमिका द्वितीय रस्सी छलांग में चांदनी प्रथम एवं हीना द्वितीय गोली चम्मच में चांदनी प्रथम एवं वीणा द्वितीय सामुहिक खेल खो-खो में पुष्पांजली एवं साथी ब्राम्हण मासूल प्रथम एवं गीतांजलि एवं साथी  भकूर्रा द्वितीय रहे। 

      माध्यमिक विभाग बालक वर्ग व्यक्तिगत खेल 100मी.दौड़ में दीपचंद  प्रथम एवं योगेश्वर द्वितीय 200मी.दौड़ में अनिश  प्रथम एवं रविन्द्र कुमार  द्वितीय 400मी.दौड़ में अनिश  प्रथम एवं रूपेश कुमार द्वितीय 600मी.दौड़ में मोरध्वज  प्रथम एवं जोगेश्वर कुमार द्वितीय गोलाफेंक में मोरध्वज प्रथम एवं जोगेश कुमार द्वितीय सामुहिक खेल रस्साकसी में मोरध्वज एवं साथी कल्लूबंजारी प्रथम एवं कोमल कुमार एवं साथी आटरा द्वितीय खो-खो में योगेश्वर एवं साथी आटरा प्रथम एवं नितेश कुमार एवं साथी कल्लूबंजारी द्वितीय कबड्डी में नितेश कुमार एवं साथी कल्लूबंजारी प्रथम एवं जोगेश कुमार एवं साथी आटरा द्वितीय  रहे।

      माध्यमिक विभाग बालिका वर्ग व्यक्तिगत खेल 100मी.दौड़ में योगिता पटेल प्रथम एवं खुशबू द्वितीय 200मी.दौड़ में लेखप्रिया प्रथम एवं कुमेश्वरी द्वितीय 400मी.दौड़ में लोकेश्वरी प्रथम एवं खेवंतीन द्वितीय 600मी.दौड़ में लोकेश्वरी प्रथम एवं योगिता पटेल द्वितीय गोलाफेंक में योगिता पटेल प्रथम कुमेश्वरी द्वितीय सामुहिक खेल रस्साकसी में  रेशमी एवं साथी कल्लूबंजारी प्रथम एवं तनिषा एवं साथी आटरा द्वितीय खो-खो में योगिता पटेल एवं साथी कल्लूबंजारी  प्रथम कबड्डी में कुमेश्वरी एवं साथी आटरा प्रथम एवं योगिता पटेल एवं साथी कल्लूबंजारी द्वितीय रहे। 

      सम्पूर्ण खेल में माध्यमिक स्तर पर पूर्व माध्यमिक शाला आटरा 44 अंक लेकर एवं प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक शाला दुर्रेबंजारी 11 अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रहे। 

      उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि संकुल प्राचार्य जी.कुंजाम रहे एवं विशेष अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति हायर सेकेंडरी स्कूल कल्लूबंजारी के अध्यक्ष जयपाल यादव, व्याख्याता राहुल खोब्रागढ़े एवं सामाजिक कार्यकर्ता थानसिंह नेताम रहे। 

       समापन समारोह के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति प्राथमिक शाला कल्लूबंजारी के अध्यक्ष बाबूलाल पटेल, विशेष अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता मुरारी कुमार झोड़े, दिलहरण पटेल, हेमूराम पटेल एवं थानसिंह नेताम रहे। 

     कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गाँधी के छायाचित्र के समक्ष  दीप प्रज्वलित कर एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ पश्चात सलामी देने के बाद अतिथियों का स्वागत किया गया।

      समापन समारोह ध्वज अवतरण के साथ हुआ पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। 

      उदघाटन खेल 100मी.दौड़ के साथ हुआ जिसमें योगिता पटेल कल्लूबंजारी प्रथम स्थान पर रही जिसे तिलक लगाकर सम्मान किया गया। 

       सभा को संबोधित कर प्रचार्य जी.कुंजाम, जयपाल यादव एवं मुरारी कुमार झोड़े ने जीवन में खेल को महत्वपूर्ण बताते हुए शारीरिक और मानसिक  स्वास्थ्य के लिए खेल को आवश्यक बताया तथा विजेता एवं उपविजेता खिलाडियों को पुरस्कार  प्रदान सम्मानित कर बधाई दी गयी।

      सम्पूर्ण खेल गतिविधियों का सफल संचालन दिनेश कुरेटी दिलेर ने किया। स्वागत भाषण एवं आभार प्रदर्शन संकुल समन्यक मूलचंद मंडावी ने किया।लेखापाल के रूप में सहदेव कुमार नेताम एवं चुम्मन लाल भूआर्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। निर्णायक के रूप में संकुल के सभी शिक्षकों ने भूमिका निभाया। इस अवसर पर उमेन्द सिंह मंडावी, शोभराय कार्ते, ईश्वर दास मंडावी, मोहन चन्द्रवंशी, बैजन्ती हमराज, गीता कन्नौजे, मुकेश साहू, जोगेश्वर लाहोत्रे,गजेन्द्र खिलोरिया, हीरालाल साहू, चन्द्रशेखर मंडावी, जगन्नाथ नेताम,षटवदन कुमार साहू ,जितेन्द्र पटेल, गजेन्द्र कोहकट्टा आदि सहित कल्लूबंजारी संकुल आश्रित दो पूर्व माध्यमिक एवं सात प्राथमिक शालाओं के शिक्षक- शिक्षिका ,सफाई कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर खेल प्रतियोगिता में सहभागिता निभाया।