राजनांदगांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरगी में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर ग्राम कुम्हलोरी में दिनांक 11 जनवरी से 17 जनवरी 2023 तक स्वस्थ भारत केस्वस्थ युवा विषय पर केंद्रित होगा । इस सात दिवस में शारीरिक ,मानसिक और बौद्धिक परिचर्चा की अनेकानेक गतिविधियों की जावेगी ताकि इससे युवा वर्ग लाभान्वित हो सके। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सुरगी के प्राचार्य एन.के. साहू और एनएसएस अधिकारी वीरेंद्र टेंभुरकर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 11 जनवरी को उद्धघाटन मुख्य अतिथि कुलबीर सिंह छाबड़ा समाज सेवी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजनांदगांव ने किया ।12 जनवरी की बौद्धिक चर्चा में कृषि विभाग से एस. आर .राजपूत के.वी.के .सुरगी ,व्यक्तित्व विकास पर श्री लखन लाल साहू लहर,अध्यक्ष , साकेत साहित्य परिषद सुरगी,13 जनवरी को नैतिक शिक्षा आर. आर .साहू प्रधान पाठक शासकीय माध्यमिक शाला कुम्हलौरी एवं दिनेश्वर प्रसाद साहू प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला कुम्हलोरी,14 जनवरी साहित्य ,समाज और युवा वर्ग पर ओमप्रकाश साहू अंकुर पूर्व अध्यक्ष, साकेत साहित्य परिषद सुरगी सुरगी , जीवन कौशल पर भूषण प्रसाद निषाद सरपंच कुम्हलोरी,15 जनवरी को आयुष्मान कार्ड निर्माण शेखर साहू , एवम डा. एस कुमार साहू nss गोल्ड मेडलिस्ट धारी एवं पीएचडी उपाधि से विभूषित सुरगी ,16 जनवरी स्वास्थ परिक्षण शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरगी , और डेंटल कॉलेज सुंदरा एवम ,16 जनवरी को ही रात्रि में 7 बजे से हास्य कवि सम्मेलन भी होगा जिसमें कैलाश साहू कुंवारा बम्हनी,बालोद लखनलाल साहू लहर मोखला, ओम प्रकाश साहू अंकुर सुरगी चंद्रशेखर साहू भंवरमरा,,कुलेश्वर दास साहू मोखला, फकीर प्रसाद साहू फक्कड़ सुरगी ,डोहर दास साहू सुरगी काव्य पाठ करेंगे. 17 जनवरी को समापन समारोह में मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव पूर्व सांसद राजनांदगांव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ होंगे । अन्य आमंत्रित वक्तागण आलोक साहू थाना प्रभारी सुरगी , अर्जुन लाल मेश्राम डीईओ बालोद/ पूर्व प्राचार्य सुरगी डॉक्टर एस. पटेल एनएसएस जिला संगठन समन्वयक राजनांदगांव , बौद्धिक चर्चा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगा । शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सुरगी के प्राचार्य एन. के. साहू और कार्यक्रम अधिकारी रासेयो वीरेन्द्र कुमार टेंभुरकर ,सहायक कार्यक्रम अधिकारी बलराम आर्य , पंकज चंदेल , टिकेश्वर कुमार साहू कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. उक्त जानकारी वीरेन्द्र कुमार टेंभुरकर कार्यक्रम अधिकारी रासेयो शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सुरगी और रुपेन्द्र कुमार साहू आरला ने दी है।