राजनांदगांव। नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष शिव वर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अमृत मिशन पर राजनीति करने के बजाए अमृत की धारा लोगों के घरो तक कैसे पहुंचे इसकी चिंता पहले करें। ढाई सौ करोड़ का अमृत मिशन योजना इस शहर के लिए बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। जिसके अंतर्गत मोहरा नदी में निरंतर पानी का धारा लाने के लिए मोहरा नदी से खरखारा जिसकी दूरी 50 किलोमीटर है। वहां तक पाइप बिछाया गया है। परंतु कांग्रेस सरकार के 4 साल बीत जाने के बाद भी अभी तक उस पाइप लाइन से मोहरा नदी तक पानी नहीं पहुंचा इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। करोड़ों की लागत से पाइप लाइन का विस्तार किया गया। क्या गर्मी आने पर ही इस ओर ध्यान जाएगा। ऐसी कौन सी मजबूरी है जो अभी तक खरखारा से मोहरा तक पानी नहीं ला पाया। क्या इसके लिए भी आंदोलन करना पड़ेगा। शहर की जनता को सपना दिखाया गया था कि नगर निगम 24 घंटा पानी उपलब्ध कराएगा परंतु इस दिशा पर उचित कदम उठाते दिखाई नहीं दे रहा है। अभी भी अमृत मिशन का 25% कार्य बाकी है। आज भी शहर के बहुत से वार्ड में पूरी तरह पाइप लाइन का विस्तार नहीं हुआ है। पुराने कनेक्शन को बदलकर नए कनेक्शन देना अभी भी बाकी है। पाइप लाइन का गड्ढा आज भी आधे अधूरे पड़े हैं। आज भी शहर के बहुत से वार्ड में लोगों को पानी नहीं मिल पा रहे। आज भी बहुत से क्षेत्र में टैंकर से पानी सप्लाई कर रहे हैं। किसी किसी वार्ड नए एवं पुराने लाईन दोनों में पानी आ रहे हैं। शहर के अलग-अलग क्षेत्र में बनाया गया नया पानी टंकी उसको भी हम पूरा नहीं भर पा रहे हैं। अमृत मिशन योजना के अंतर्गत मोहरा में पानी सप्लाई के लिए नया प्लांट बनना था।
वर्मा ने आगे कहा कि जब तक नए पुराने पानी टंकी को पूरा नहीं भरेंगे तब तक सभी क्षेत्रों में पानी पहुंचा पाना असंभव है। गर्मी आने के पहले निगम प्रशासन के द्वारा टीम लगाकर अमृत मिशन में बच्चे कार्य को प्रमुखता से कराए तथा इंजीनियर को अपने अपने वार्ड में अमृत मिशन में कौन-कौन से कार्य बाकी है वार्ड में घूम कर पूरा करने निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि अमृत मिशन योजना भगवान भरोसे चल रहे हैं।